बीमार होने पर कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 09:53

1. संतरा (Orange)

फ्रूट्स में आपको ऑरेंज का भी सेवन करना चाह‍िए। संतरे में व‍िटाम‍िन सी होता है, बुखार कम करने के ल‍िए आपको खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इम्‍यून‍िटी के ल‍िए भी संतरे का सेवन जरूरी है। इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए और बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए आपको द‍िन में दो संतरे का सेवन करना है, आप उसका जूस पीने के बजाय सीधे संतरे को रेशे के साथ खाएं। बुखार के दौरान एवोकाडो भी एक अच्‍छा ऑप्‍शन है।

2. बेरीज (Berries)

बुखार के दौरान आप बेरीज का सेवन भी कर सकते हैं। आप स्‍ट्रॉबेरी, रसबेरी, ब्‍लूबेरी, क्रैनबेरी को भी अपनी डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। बेरीज में फाइबर और व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा होती है। बेरीजमें एंथोसायन‍िन्‍स होते हैं ज‍िससे इम्‍यून‍िटी बूस्‍ट होती है, अगर आपको बुखार के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप क्रैनबेरी जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

3. आम (Mangoes)

अगर आपकी इम्‍यून‍िटी वीक है और आप जल्‍दी बुखार के श‍िकार हो जाते हैं तो आपको बुखार हो सकता है। अगर आपका गला खराब है या कोई अन्‍य समस्‍या है तो आपको हाइड्रेट रहना चाह‍िए। आम में वॉटर कंटेंट ज्‍यादा होता है और इसमें व‍िटाम‍िन सी की भी अच्‍छी मात्रा होती है। फ्रूट्स को डाइजेस्‍ट करना मुश्‍क‍िल होता है क्‍योंक‍ि उनमें फाइबर कंटेंट होता है पर ये फल आपके पेट के ल‍िए भी फायदेमंद होते हैं। आम डाइजेशन और फीवर के लक्षण दोनों को कम करता है।

4. कीवी फ्रूट (Kiwi fruit)

कीवी में व‍िटाम‍िन सी और ई मौजूद होता है, कीवी ऐसे पैथोजन्‍स से प्रोटेक्‍ट करते हैं जो हमें नुकसान पहुंचाते हैं। कीवी में पोटैश‍ियम भी मौजूद होता है पर इसमें कैलोरीज ज्‍यादा नहीं होती हैं और कीवी का सेवन करने से ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। कीवी फ्रूट में व‍िटाम‍िन सी की मात्रा ऑरेंज से ज्‍यादा होती है, इसका सेवन करने से इम्‍यून‍िटी बूस्‍ट होती है।

5. नींबू (Lemon)

आप बुखार में नींबू के रस का सेवन करें। इसमें फ्लेवोनाइड और व‍िटाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा होती है, इससे इम्‍यून‍िटी बूस्‍ट होती है और बुखार से लड़ने में मदद म‍िलती है। कुछ स्‍टडीज में पाया गया है क‍ि वायरस को कम करने के ल‍िए नींबू के रस का सेवन फायदेमंद होता है। आप गुनगुने पानी में नींबू का रस एड करके उसका सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info